आगे -आगे और दूर तक ,
मुझको चलना था एकाकी ।
इस यथार्थ की पगडण्डी पर ,
जो कंकरीली है ,पथरीली है, काँटों वाली ।
तुमने नाहक बिछा दिए हैं ,
सुगम राजपथ मेरे आगे
स्वपनलोक के ।
युगों -युगों तक और रात- दिन
मुझको जलना था एकाकी ,
बिना स्नेह के, बिना दीप के ,
अग्निशिखा बन
तुमने नाहक स्नेह भर दिया
इस दीपक में ।
उबड़ -खाबड़ जीवन पथ पर
मुझको चलना था एकाकी ,
अंधकार में, बिना सहारे ।
तुमने नाहक गिरते -गिरते बचा लिया है ।
थाम लिए मेरे कर
अपने कर में ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...
-
हे प्रिय ....... क्यों मेरे शब्दों में , तुम उतर नहीं जाते... मेरी भावनाओं में , तुम ही तुम क्यूं समा नहीं जाते.. मेरी कलम ...
-
इन्तजार =================== दरवाजे की चोखट पर टकटकी लगाये इन्तजार करती दो निगाहें, अक्सर सवाल करती है, खुद से,,, कि क्या कभी खत्म होग...
-
करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...

बहुत सुंदर अभिव्यक्ति रमा जी.
ReplyDelete