Saturday, 21 September 2013

ये सौगातें

ये सौगातें....
==============

हर सुबह,
जब अलसाई सी सुबह,
आती है मुझे जगाने,
तो साथ लाती है 
ढेर सारे सुनहले सपने,
और एक पोटला
मन भर ताजगी से भरा,
सारी सौगातें डाल जाती है,
मेरी झोली में,
और हौले से कह जाती है,
कानों में ,
कि जी लेना ये सुनहले पल,
जी भर के..
और भर देना हर पल को,
खुशियों से...
और सहेजे रखना ताजगी ,
शाम ढले तक...
पर ना तो जी पाई,
हर पल जी भर कर,
और ना ही भर पाई
हर पल को खुशियों से...
और ना ही सहेज पाई
ताजगी.....
शाम होते होते...
सारी ताजगी थक कर
चूर हो गई...
और मैं फिर से
इन्तजार करने लगी,
अगली सुबह का...
जब मुझे फिर से मिलेगी
ये सौगातें.....

>>>रमा<<<

Thursday, 19 September 2013

शब्द प्यार भरे

शब्द प्यार भरे
=================


हे प्रिये....
तुम मुझे
अपने कुछ शब्द
उधार दे दो,
प्यार भरे शब्द...........
मैं भी गढना चाहती हूँ,
शब्दों का ताजमहल...
जड़ाऊ नगीनों की जगह,
मैं जड़ दूँगी...
तेरे एक एक शब्द...
अपने ताजमहल में...
और जब उसे देखेगी दुनिया,
तो.....तेरे शब्दों की,
बिना तारीफ़ किये
ना रह पाएगी...
और अब तो,
यूँ लगने लगा है,
मुझे भी,,,,
कि तेरे शब्द ही,
मेरी कविता में ढलकर,
उसे सार्थक कर पायेंगे...
हे प्रिये !!!
ढल जाओ तुम मेरी कविता में
और उसे...
सार्थक कर दो...



 ~रमा~ 

Tuesday, 3 September 2013

तलाश

खुद में ढूंढती हूँ खुद को,
तलाश भी ये कैसी है,
तुझे पाया जो खुद में
तो ये जाना कि...
तु मुझसे जुदा नहीं है..... 


~रमा~

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...