Saturday, 7 December 2013

हिदायत





ख़्वाबों में अक्सर ना आया करो,

हमें कायदे ना बताया करो,

नसीहत समझलो या कि हिदायत,

खयालों पे हक ना जताया करो | 


~रमा~ 






















संकोच








बातें बहुत सी छिपाई थी दिल में मगर बात होंठों पे लाना ना आया, 



तुमसे शिकायत कई थी मगर हर शिकायत को तुमसे बताना ना आया, 



चलता रहा ये सिलसिला यूँ ही कुछ बात बनती गई और बिगड़ती गई,



अपना खुदा हम समझते थे तुमको मगर तुमपे हक भी जताना ना आया |




>>>>>रमा<<<<<

मुक्तक









हवाएं गुनगुनायेंगी,



फिजाएं मुस्कुरायेंगी,



बढाये जा कदम अपने, 



मंजिल भी मिल जायेगी |




~रमा~

प्रार्थना











धीरे - धीरे ही सही , सुन लेगा वो चितचोर,

उसकी रहमत के आगे, ना चले किसी का जोर |

सुन लेगा चितचोर, दुश्मन भी मुँह की खाये,

जो भी बिगड़े काम हैं वो पल भर में बन जाये |


~रमा~

मुक्तक










ऐ खुदा मुझ पर ऐसी इनायत कर दे, 



मेरे दामन में चाँद सितारे भर दे, 



हो जाये ना पाँव जमीं से दूर मेरे,



उन्हें छूने का मुझमे हौसला भर दे |




~रमा~

जज्बात









व्याकुल पड़ी कलम कहती है आ मुझको हाथों में धर,



अपने जज्बातों की स्याही तु मेरे अधरों में भर,



खुद को रोक ना पाई सुनकर प्यार भरी अनुनय को 



हर भावों को व्यक्त कर दिया उसको हाथों में ले कर | 




~रमा~

खयाल





खयाल
*****************


ख्यालों के आँगन में,
अक्सर हो जाता है,
हमारा आना-जाना,,
आज भी राहें,
उधर से गुजर आई,,,
मौसम कुछ नम सा था,
बारिश के आसार,
नजर आ रहे थे..
आँगन भी सूना सूना था,
वहाँ सजाना चाहती थी,
सपने अपने....
बारिश के बाद,
जब गुनगुनी सी,
धूप खिलेगी,
तो साथ ही..
खिल उठेंगे,
सपने मेरे,
और सार्थक हो जायेगा,
सजाना सपनों को,
सूने आँगन में...... 



~रमा~

शायरी



....आँधियों का सिलसिला थमता नहीं....


घरौंदे अपने अपने बचाए रखना..........



हवाएं भी चलने लगी बेखबर हो........


......तिनके तिनके आशियां के उड़ा ले गई.........



........आशियाँ कब अपना वजूद खोता है...


टूटा है तो फिर से संवर भी जाएगा..........



वक्त तो बढ़ता रहा.... अपनी रफ़्तार से.....


साथ तो हमारे क़दमों ने नहीं दिया.....


                            ~रमा~



अगर ना कर सको,


सच्चाई का सामना,


तो एक गुजारिश सुनलो,


छोड़ दो आज के बाद से


आईना देखना...........

~रमा~

मुक्तक












चलो चाँद के घर बसेरा करेंगे,


सितारों की बस्ती में डेरा करेंगे |


मूंदेंगे पलकें शुकूं से जो अपनी,


तभी तो कल का सवेरा करेंगे | 



~रमा~ 

मुक्तक




                                                  

सुर सरिता बन बहती जाऊं कुछ ऐसा जी करता है. 


गीत प्रेम के कहती जाऊं कुछ ऐसा जी करता है. 


भरी रहे नित सदभावों से अन्तर्मन की ये 'नैया', 


मैं जग के दुख सहती जाऊं कुछ ऐसा जी करता है |





~रमा~

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...