Monday, 19 August 2013

इन्तजार


इन्तजार 
===================
दरवाजे की चोखट पर 
टकटकी लगाये 
इन्तजार करती दो निगाहें,
अक्सर सवाल करती है,

खुद से,,,
कि क्या कभी खत्म होगा
ये इन्तजार,....
इसी तरह बीत गये,
कितने सावन,
डले नहीं झूले,
मेरे आँगन....
कल भी बरसी थी बारिस
छत कि मुंडेर से होता हुआ
पानी....!!!!
भिगो गया मुझे,
अब आंसुओं का कोई वजूद
नजर नहीं आ रहा था,
पर फिर भी वो थे,
अपनी जगह,,,
और आंसुओं से भरी निगाहें,
फिर भी टिकी है,
इन्तजार और
ढेरों सवाल लिये,
अनवरत...!!!
दरवाजे की चोखट पर.......


>>>>>रमा<<<<<

No comments:

Post a Comment

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...