Friday, 14 June 2013

प्रीत का धागा



प्रीत का धागा
-----------------
काश ऐसा हो जाये,
मैं सी पाऊँ !!!
उन दरारों को...
जो आ गई है.....
दरमियां,,,,
तेरे मेरे,,,,!!!!!
रिश्ते के....
सूई तो मैंने ढूँढ ली है...
तलाश है धागे की....
तुम अपनी प्रीत का,
धागा पिरो दो....!!!!
तो मैं जोड़ दूंगी...
कोई पैबंद....
दरारें तो भर जायेगी,,,,
दूरियाँ भी मिट जायेगी....
धीरे-धीरे...!!!!!
पैबंद के साथ...
जिन्दगी को...
देखने की आदत भी...
पड़ ही जायेगी..!!!!!!!


****रमा****

Thursday, 13 June 2013

काले काले मेघा

काले काले मेघा
**************


चंद सपने मुट्ठी मे भरे,
कुछ यादों की पोटली,
बगल मे दबाये..!!!
छत कि मुंडेर पर बैठी,
अपलक निहार रही थी ,
आसमां को.....!!!!
मन मे ढेरों सवाल लिये,
करती रही बहुत सी बातें,
उससे ..!!!
इन्तजार कर रही थी
उसके जवाब का.....!!!!
किन्तु वो मौन था....
अप्रतिम मौन ...!!!!
कोई ध्वनि सुनाई नहीं देती...
शून्य के सिवा कुछ नहीं था.
व्याकुल मन कुछ निराश हुआ....
सहसा मेरे गालों को,
किसी ने छुआ...
ये तो बारिश की बूंदे थीं...
मेरी नजर फिर उठी...
आसमां की ओर..!!!!!
काले काले मेघ,
बड़े व्याकुल हो,
उमड़ घुमड़ कर...
मेरे सवालों के जवाब देते....
प्रतीत हो रहे थे....!!!!
मन खुशियों से भर गया,
स्वागत मे मैंने भी
अपनी दोनों बांहे फैला दी...
मेघा बरस पड़े..!!!!!
कितना सुखद ओर,
कितना प्यारा लगता है..
प्रकृति से ये मिलन,
जिसमें धुल जाती है
सारी चिंताए..!!!!
बह जाते हैं सारे सवाल...
बारिश के पानी मे...!!!!!

>>>>>रमा<<<<<

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...