हे प्रिय.......
क्यों मेरे शब्दों
में,
तुम उतर नहीं
जाते...
मेरी भावनाओं में,
तुम ही तुम
क्यूं समा नहीं
जाते..
मेरी कलम से,
निकलने वाली,
स्याही की हर बूंद,
क्यूं हरदम तुम्हें
ही,
उकेर नहीं पाती....
देखना तो चाहती हूँ,
हर शै में तुम्हें,
पर क्यूं दुनिया के
रंग,
हरदम मुझे....
उलझा से जाते है,
चक्रव्यूह सा
रचा लगता है,
चहुँ ओर....
क्यूं तुम मुझे
बाहर निकाल नहीं
पाते,
अक्सर.....
यही सोचती हूँ,
शायद मेरा प्रेम ,
अभी इतना
प्रगाढ़ नहीं है,
की तुम्हे,
विचलित कर पाये....
शायद !!!!
मुझमे ही कहीं,
कुछ कमी सी है......
~~रमा~~
.jpg)
No comments:
Post a Comment