Tuesday, 16 April 2013

अनुभूति

धरती गगन से कुछ छंद लेकर 
आज मैंने फिर से 
एक कविता का सृजन
नदियों की नीरवता ने 
हमे सिखाई निरंतरता 
पेड़ों के झुरमुट ने 
पाठ पढाया परहित का |
पंछियों के कलरव में
बंसी की बाते थी
आज के सूर्योदय में
सौंधी सी खुशबू थी 
सिंदूरी आभा ने मन का 
दरवाजा ख़ोल दिया |
आशाएं नहाई फिर
आज सुनहरी धूप में 
सपनो ने फिर आज 
आकाश की और रुख किया
जीवन उत्सव में आज 
एक और कड़ी को मैंने जोड़ लिया 
शब्दों की अभिव्यक्ति से
मैंने अपनी अनुभूति को 
व्यक्त किया.....|

No comments:

Post a Comment

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...