Saturday, 16 March 2013

प्रीत




तेरे मेरे बीच का,
ये मौन संवाद.......
कब तक यूँ ही चलेगा
कब अंत होगा इसका,
ख्वाब कब हकीकत होगा,
सुनो प्रिये.........
कुछ तो कहो,
यूँ रूठे-रूठे से क्यूँ लगते हो,
ना कुछ कहते हो...
ना सुनते हो...
क्या जीवन भर  
सब यूँ ही चलता रहेगा,
अब तो बंद करो.........
इस आँख – मिचौली के खेल को,
कहाँ छुपे बैठे हो,
अब तो सामने आ जाओ,
इतनी परीक्षा तो ना लो
मेरी प्रीत पर अपने प्यार की,
मुहर लगा दो......
राधा ना सही
मीरा ही बना दो...
मैं तो जोगन बन जी लूँगी,
तेरे नाम से तो जुडी रहूंगी,
अब बस भी करो प्रभु,
मेरी भक्ति की और परीक्षा ना लो,
तुम तो समदर्शी हो,
कब तक मेरे अवगुणों को देखते रहोगे,
अपने रंग में मुझे रंग लोगे,
तो मेरे अवगुण रहेंगे ही कहाँ...
अब तो ऐसी कृपा करदो,
कि मैं तुझ में सम हो जाऊ
तो फिर कभी मुझे,
मौन संवाद की,
जरूरत भी ना हो.......(रमा)

Friday, 15 March 2013

तनहाई




आँखों में नमी ,

होठों पे हंसी....

ये कैसी अनजानी सी,

गम की बदरी छाई है.

लगता है "रमा"..... 

मन के आँगन में,

आज बेमौसम,

बरसात होने वाली है......~~रमा~~


Thursday, 14 March 2013

मेरे सपने


सजाया है जिन्हें ,
बंद आँखों में.....
अपनी पलकों के साये में,
ऐसे ही कुछ अरमान है दिल में,
जो बहला जाते है मुझे.....

कुछ खयालात भी रंगीन से.
सजा रखे है खुली आँखों में,
और सजा रखे है अधूरे सपने,
जो अक्सर रुला जाते है मुझे......

कैसे ये सपने है मेरे,
दर्द भरे है फिर भी हंसाते है,
जिंदगी के गम को हँसते हँसते,
पीना सिखला जाते हैं मुझे....

क्या जानु मैं कि वो है कौन,
जो मेरे भीतर रमता है,
और मेरे अंतर्मन के सपनों में,
अक्सर भरमाता है मुझे ...... ~~रमा~~

अंदाज़





               किस अंदाज़ से बयां करें हम अंदाज़ उनका,


                     हमे तो अंदाज़ भी नहीं होता ......


             कि कब वो अपना अंदाज़ बदल लेते है ~~रमा~~

Monday, 11 March 2013

खुशियाँ


रात के अँधेरे में....
डरी सहमी...
कमरे की खिडकी से...
बाहर झांकती....
दूर तक पसरा सन्नाटा
चीखें मारता....
सुनसान सडकों पर....
राज करता नजर आ रहा है.....
मन के किसी कोने में.....
संशय लिए बैठी,
अन्धेरे को निहारती रही....
अचानक दूर......
एक रौशनी की झलक दिखाई पड़ी...
कोई सितारा हो शायद....
जो टूट कर जमीन पर आ गिरा हो...
मेरे अंदर फैले अँधेरे को दूर करने .....
मैं दौड पड़ी बाहर की और....
अब तो सितारा..
कुछ ज्यादा रोशन नजर आने लगा था...
अरे ये क्या !!!!
ये तो मुझ और ही आ रहा है....
जिज्ञासा बढती जा रही थी....
अब तो बिलकुल ...
मेरे सामने ही था...
वो सितारा...
मैंने उससे पूछा...
“कौन हो तुम”....
उसने कहा......
मैं तो सौदागर हूँ खुशियों का,,,
खुशियाँ बेचता हूँ ....
क्या तुम लोगी ?????
हाँ !!!!!!   
मैंने कहा .....
पर बदले में क्या लोगे ?
उसने कहा.......
बस तुम्हारी एक हँसी...
और फिर सारी खुशियाँ तुम्हारी....
उसकी बात सुन....
यकायक ही...
मैं जोर से खिलखिला पड़ी....
और उसने सारी खुशियाँ मुझ पर लुटा दी.....
अंधेरा दूर हो चुका था,,,,,
मैं जुट गई खुशियाँ बटोरने में.....
मेरे चेहरे की हँसी बढती जा रही थी.....
पर अचानक ये क्या हो गया !!!!!!!!!
मेरी आँखे खुल गई......
ओह!!!!!
ये तो एक सपना था....
कोरा सपना.....
पर कोई अफशोश नहीं मन में....
मन शांत निश्चल है.....
क्यूंकि मेरे चेहरे पर हँसी...
अब भी बरकरार है.... ** रमा **


करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...