तेरे मेरे बीच का,
ये मौन संवाद.......
कब तक यूँ ही चलेगा
कब अंत होगा इसका,
ख्वाब कब हकीकत होगा,
सुनो प्रिये.........
कुछ तो कहो,
यूँ रूठे-रूठे से क्यूँ लगते हो,
ना कुछ कहते हो...
ना सुनते हो...
क्या जीवन भर
सब यूँ ही चलता रहेगा,
अब तो बंद करो.........
इस आँख – मिचौली के खेल को,
कहाँ छुपे बैठे हो,
अब तो सामने आ जाओ,
इतनी परीक्षा तो ना लो
मेरी प्रीत पर अपने प्यार की,
मुहर लगा दो......
राधा ना सही
मीरा ही बना दो...
मैं तो जोगन बन जी लूँगी,
तेरे नाम से तो जुडी रहूंगी,
अब बस भी करो प्रभु,
मेरी भक्ति की और परीक्षा ना लो,
तुम तो समदर्शी हो,
कब तक मेरे अवगुणों को देखते रहोगे,
अपने रंग में मुझे रंग लोगे,
तो मेरे अवगुण रहेंगे ही कहाँ...
अब तो ऐसी कृपा करदो,
कि मैं तुझ में सम हो जाऊ
तो फिर कभी मुझे,
मौन संवाद की,
जरूरत भी ना हो.......(रमा)

No comments:
Post a Comment