Sunday, 24 February 2013

ये कहानियाँ



क्या खूब होती है ,ये कहानियाँ .....
कैसे लोगों को बाँध लेती है ,
ये कहानियाँ......
लोग इनमे जीते, इनमे मरते .
इनके पात्रों से प्यार करते
उनके सुख-दुःख साँझा करते |
क्या खूब कलाकार होती है ,
ये कहानियाँ .....
सबके दिलों पर राज करती है ,
ये कहानियाँ .......
काश मैं भी एक कहानी होती |
सबको हंसाती रुलाती,
सबके दिलों पर राज करती |
पर मुझमे ये हुनर नहीं है ,
कि मैं लोगों को बाँध पाऊं
अपनी परिधि मे |
राज कर पाऊं
सबके दिलों पे |
इसीलिए तो मैं कहानी नहीं हूँ,
मैं तो हकीकत में जीती ,
एक कविता हूँ |
मैं हकीकत हूँ.........(~रमा~)

Tuesday, 19 February 2013

यादों के साये



कुछ ऐसी यादे होती है जो
दिल में घर कर जाती है,
जब तक ये सांसे चलती है
वो साथ साथ ही रहती है!!
वक्त के बहते दरिया में कुछ
खो सी वो जाती है
मगर किनारों से टकराकर
जब तब ..................
आती जाती रहती है
कुछ ऐसी यादे .........................
कुछ प्यारी तो कुछ कडवी
कुछ खट्टी तो कुछ मीठी
जैसी भी ये होती है
यादे तो यादे होती है
हम भूल नहीं पाते जिनको
चुकि वो अदभुत होती है .
कुछ ऐसी यादे .................
उमड़ घुमड़ के बादल जब
दिल की धरती पे गिरते है
तब .......
सोधी सोधी सी मिटटी से
यादो की खुशबु आती है
जीवन की इस बगिया को
हरा-भरा कर जाती है
कुछ ऐसी यादे .........................

कदमो के निशां



तेरे कदमो के ,
निशां तलाशते तलाशते ,
मैं खुद के करीब आ गई !
कौन हूँ 'मैं', 
क्या चाहती हूँ जीवन से,
इस सवाल का जवाब पा गई !
किस राह पर चल पड़ी हूँ 
उसका पता पा गई ,
ख्वाबो की दुनिया से निकल,
जब रूबरू हुई,
हकीक़त से ......
तो ख़ामोशी के धुंधलके में,
अपने अक्स से टकरा गई !
तेरी बेदर्द रुसवाइयों से,
उल्फत का सिला मैं पा गई !! ~~रमा~~

Monday, 18 February 2013

मुझको चलना था एकाकी

आगे -आगे और दूर तक ,
मुझको चलना था एकाकी ।
इस यथार्थ की पगडण्डी पर ,
जो कंकरीली है ,पथरीली है, काँटों वाली ।
तुमने नाहक बिछा दिए हैं ,
सुगम राजपथ मेरे आगे 
स्वपनलोक के ।

युगों -युगों तक और रात- दिन 
मुझको जलना था एकाकी ,
बिना स्नेह के, बिना दीप के ,
अग्निशिखा बन
तुमने नाहक स्नेह भर दिया
इस दीपक में ।

उबड़ -खाबड़ जीवन पथ पर
मुझको चलना था एकाकी ,
अंधकार में, बिना सहारे ।
तुमने नाहक गिरते -गिरते बचा लिया है ।
थाम लिए मेरे कर
अपने कर में ।


                                                   मुझे मंज़ूर है ये सौदा, आप यूँ ही याद आते रहिए|
                                                  आँसूओं के सहारे ही सही, मेरे नैनों में समाते रहिए ||




तेरी तलब की हद ने ,कुछ ऐसा जूनून बक्शा 
 हम खुद को मिटा बैठे ,तुझे याद करते करते

रिश्ता



जमाने से रिश्ता बनाकर तो देखो 

बनाकर उसे तुम निभाकर तो देखो ,

औरों की कमियाँ गिनाना सरल है ,

कभी खुद की कमियाँ जताकर तो देखो ,

गिराना नजर से, किसी को गिरा दो ,

भुलाना है दिल से, किसी को भुला दो ,

बनाने में लगते है बरसों और सदियाँ,

मिटे को, गिरे को, उठाकर तो देखो ,

अच्छे से सपने सजाकर तो देखो,

जो रूठे है अपने, मनाकर तो देखो ....

जिंदगी





एक-अजब सी पहेली है जिंदगी,
सबके साथ होते हुए भी अकेली है जिंदगी,
कभी प्यार का अरमान है जिंदगी,
तो कभी दर्द से भरा तूफान है जिंदगी,
कभी कांटों से भरा रास्ता है जिंदगी,
कभी फूलों सी मासूम है जिंदगी,
और कभी गुनाहों का बोझ बन जाती है जिंदगी,
आखिर क्या है यह जिंदगी..............?????

प्रेम

प्रेम रूह का रूह से है..
प्रेम इंसानियत में है...
प्रेम आँखों के पानी में है..
सहलाते हुए हाथों में है...
प्रेम मौन में है..
प्रेम ईश्वर है...

प्रेम कन्हैया का राधा से है...
कृष्ण का सुदामा से है
प्रेम शबरी का राम से है,
और मीरा का श्याम से है...
प्रेम में कोई शर्त नहीं
प्रेम में कोई नहीं है बँधन ...
प्रेम केवल है समर्पण..
प्रेम कल भी था और है आज भी..
प्रेम एक दिन का मोहताज नहीं...!!

भावनाए





आज कलम चुप है ,
कविता भी उदास है ,
शब्द सारे खो गए,
क्या लिखूं कैसे लिखूं .............
क्यों न बहारों से कुछ शब्द 
उधार ले लूँ ।
और अपनी भावनाओं के ,
कुछ सुनहरे सपने बुन लूँ ।
चल उठ यूँ ना खामोश बैठ ,
व्यक्त कर अपनी भावनाए,
गुमशुम पन्नों पर ।
मन को थिरक लेने दे,
सरगम की लय पर ।
नई सुबह आई है नए रंग लेकर
तू भी आगाज़ कर अपने उत्थान का ,
छोड़ दे नीरसता ,कुछ बोल,
कुछ बोल, कुछ बोल....... (रमा )

Saturday, 16 February 2013

नव सृजन


मन के सागर में,
गोते लगाते भाव,
उमड़  घुमड़ कर,
अठखेलियाँ करते ,
मेरी संवेदनाओं को जगाते,
मेरे कानों में,
कुछ बुदबुदाते,
कभी शोर मचाते,
मानो.......
मुझसे कुछ कहना चाहते हो,
तो आओ....
मैं तुम्हे कहीं अंकित कर दूँ ,
तुझमे नव उर्जा भरकर,
तुझे भी चेतन कर दूँ,
इन्द्रधनुषी रंगों से,
तुझे रंग दूँ ,
आज मैं कुछ,
नव सृजन कर दूँ...... (रमा)

Saturday, 9 February 2013

जिन्दगी




जिन्दगी एक पहेली ....
कल क्या होगा, एक सवाल ...??
कर्म की शिक्षा देता, हर इन्सान ..
कहता , फल की चिंता क्यों करे ??
जब देखा रहा है , सब कुछ भगवान |
कभी हँसते , कभी रोते ....
कभी कुछ पहेलियाँ हल करते  .... |
और कुछ देर खुश होकर ,
अपने कुछ ग़मों को भूल ..
नयी उम्मीद , 
नयी ऊर्जा लिए ..
फिर एक नयी पहेली का ....
हिस्सा बन जाता है , हर इन्सान |

इंतज़ार


उनका इंतज़ार हो रहा है ,
हर एक स्वर पर विचार हो रहा है|
स्वयं कि स्मृति का प्रवाह है,
किन्तु तेरी हर क्षण वाह वाह है |
हे नित्य नयन के मार्गी ,
तेरी मुझसे अब भक्ति भी नहीं होती |
शक्ति नहीं है ,
तेरी मस्ती ही मस्ती है |

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...