मन के सागर में,
गोते लगाते भाव,
उमड़ घुमड़ कर,
अठखेलियाँ करते ,
मेरी संवेदनाओं को जगाते,
मेरे कानों में,
कुछ बुदबुदाते,
कभी शोर मचाते,
मानो.......
मुझसे कुछ कहना चाहते हो,
तो आओ....
मैं तुम्हे कहीं अंकित कर
दूँ ,
तुझमे नव उर्जा भरकर,
तुझे भी चेतन कर दूँ,
इन्द्रधनुषी रंगों से,
तुझे रंग दूँ ,
आज मैं कुछ,
नव सृजन कर दूँ...... (रमा)

No comments:
Post a Comment