ये कौन खड़ा है बाँह फैलाए
मेरे सामने
मुझे ले चलने को आगे
मेरा भविष्य है शायद
पर कैसे चल दूँ इसके साथ
अतीत ने मेरी ऊँगली थामी हुई है
बहुत स्नेह है हमारे बीच
मैंने अपना अकेलापन
बांटा है इसके साथ
कितने ही दुःख-सुख
हमने एक साथ सहे है
इसे छोड़कर आगे बढ़ना मुश्किल है
ना जाने कैसा सफ़र होगा
सुख मिलेगा या दुःख का साया होगा
वहाँ खुशियाँ मिलेगी या अकेलापन
जो भी मिले मुझे जाना होगा
यही स्रष्टि का नियम है
रूक जाना तो जिन्दगी नहीं है
मैंने अतीत की यादो की एक गठरी बना ली
और बढ़ चली
नई डगर पर
सुनसान राहो पर जहाँ कोई ना मिला
तो ये मेरा साथ देंगी
क्यूंकि ये यादे ही मेरी साथी है
मेरे बचपन की साथी
जो हमेशा मेरे साथ किलकारियां भरेगी
अल्हड मस्ती करेगी
हमेशा हमेशा
हर सफ़र में .......~~ रमा ~~
Thursday, 7 February 2013
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...
-
हे प्रिय ....... क्यों मेरे शब्दों में , तुम उतर नहीं जाते... मेरी भावनाओं में , तुम ही तुम क्यूं समा नहीं जाते.. मेरी कलम ...
-
इन्तजार =================== दरवाजे की चोखट पर टकटकी लगाये इन्तजार करती दो निगाहें, अक्सर सवाल करती है, खुद से,,, कि क्या कभी खत्म होग...
-
करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...

No comments:
Post a Comment