Friday, 8 February 2013

ज़िन्दगी





बरस जाती हो 
मन-आकाश में बादल बनकर, 
मुस्कुराती हो 
इन आँखों में काजल बनकर, 
कभी फूलों में बसी 
ओस की बूंद सी छलक जाती हो, 
कभी शीत की भोर में 
शबनम सी टपक जाती हो, 
कैसे-कैसे मै तेरा दीदार करती हूँ, 
ए ज़िन्दगी मै तुझसे बहुत प्यार करती हूँ, 
तुझे समझा, तुझे जाना और तुझे चाहा है मैंने, 
हर पल जीती हूँ मै 
तुझे और सराहा है, 
ओ मेरी हमसाया, 
तू ही हर एक रंग में, 
हर एक शय में, 
ज़र्रे-ज़र्रे में 
तुम्हे हमने पाया, 
ये सच है 
मै तुमपर बहुत ऐतवार करती हूँ....
हाँ ! ऐ ज़िन्दगी 
मै तुझसे बहुत प्यार करती हूँ...  ~~रमा~~

No comments:

Post a Comment

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...