Saturday, 31 August 2013

बिखरे सपने




बिखरे सपने
=============


बिखरे है...
बहुत सी अधूरे सपने..
धरती और गगन के बीच....
हर पल...
मन में
कुछ पाने की चाहत लिये..
फिरता है मन.....
और कभी कुछ खो देने की
कशमकश में खोया..
बावरा मन....
कभी सूरज की ऊँगली थामे,
उतरती है किरणें...
धरती पर...
और कभी,
दुबक जाते हैं अंधियारे
चांदनी के आंचल में..
मन में पैदा कर देते हैं...
कई सवाल..
सुलझे अनसुलझे....
कहीं बिखरी है ..
खुशियों की किरणें...
तो कहीं छाये हैं.
गम के बादल काले.....
इन सबके बीच मैं...
उलझी सी सोचती रही...
कि शायद प्रकृति नें ही...
कण कण में भर रखे हैं...
सपने...........


>>>>>रमा<<<<<<

Monday, 19 August 2013

इन्तजार


इन्तजार 
===================
दरवाजे की चोखट पर 
टकटकी लगाये 
इन्तजार करती दो निगाहें,
अक्सर सवाल करती है,

खुद से,,,
कि क्या कभी खत्म होगा
ये इन्तजार,....
इसी तरह बीत गये,
कितने सावन,
डले नहीं झूले,
मेरे आँगन....
कल भी बरसी थी बारिस
छत कि मुंडेर से होता हुआ
पानी....!!!!
भिगो गया मुझे,
अब आंसुओं का कोई वजूद
नजर नहीं आ रहा था,
पर फिर भी वो थे,
अपनी जगह,,,
और आंसुओं से भरी निगाहें,
फिर भी टिकी है,
इन्तजार और
ढेरों सवाल लिये,
अनवरत...!!!
दरवाजे की चोखट पर.......


>>>>>रमा<<<<<

Tuesday, 13 August 2013

मेरे सपने

मेरे सपने
==============

मैंने कहा था,
कि...मुझे जाना है,
आसमान पर...!!!!
बादलों की पगडंडियों पर,
चलते हुए...!!!
मुझे जाना है वहां,
जहां बिखेरे हैं ,
सतरंगी रंग,
इन्द्रधनुष नें....!!
मुझे टांग आने हैं,
अपने सपने वहाँ..!!
सजा आना है,
आसमान..
अपने सपनों से...!!!
तुमने कहा था,
कि तुम चलोगे,
साथ मेरे...!!!!
थाम मेरा हाथ,
दूर क्षितिज तक,
जहां फैली होगी,
निर्भय शांति,!!!
तो चलो..
आज ही चलते हैं,
क्योंकि आज,
मौसम ने भी कुछ,
मिजाज बदला हैं...!!!
देखो....
आज सूरज भी निकला है...!!!
दूर क्षितिज से,
हँसते हुए,
इन्द्रधनुष भी,
बुला रहा है मुझे..!!!
मैंने भी कर ली है तैयारी,
बांध ली है पोटली,
अपने सपनों की...!!!!
जो मुझे टांग आने हैं,
आसमान पर..!!!
और भर लाने है ,
उस पोटली में,
इन्द्रधनुष के,
सतरंगी रंग...!!!!
जिससे सजा लूँगी
मैं सावन अपना,
और पूरा कर लूँगी
अपना सपना..!!!
तो चलो,
चलते हैं...!!!!

>>>>>रमा<<<<<

Saturday, 10 August 2013

बारिश





=====बारिश=====
ऐ बारिश,
तु आज ना आना..
मेरे अँगना...!!!
आज मुझे,
जाना है....
हवाओं के संग,
सैर पर...
करने बादलों के संग
हँसी ठिठोली,
थोड़ी मस्ती....!!!
तु आज ना भिगोना,
मेरे अहसास,,,
मैं चाहती हूँ बुनना,
कोई कविता..!!!
सजाना है मुझे
एक तराना...!!!
तु आना कल..
जब पुरी हो जाये
मेरी कविता....
और जब गूंजे,
मेरा तराना...!!!
झूम के बरसना...
तु भी...
और झूम लूँगी,
साथ तेरे...!!!!!
मैं भी...!!!!!

>>>>>रमा<<<<< 

यकीन










तुम अक्सर कहते थे,

कि भर जायेंगे,

सारे जख्म....

वक्त के साथ...

यकीं तो कर लेती मैं,

तेरी इस बात का...

मगर...!!!!!

कैसे बताऊँ तुम्हें,

कि वक्त ही,

ताजे कर देता है,

वो जख्म..!!

जो भर चुके होते हैं....!!


>>>>>रमा<<<<< 

बदलता वक्त

लोग कहते हैं कि,

बदल जाता है वक्त,

पल भर में...!!!

पर हमने तो पल भर में,

लोगों को भी बदलते देखा है...

जो मिलते थे कल हमसे,

दोस्तों की तरह,

आज उनको ही 

हम पर हँसते देखा है...

रूत सावन की बरसे तो,

बरसे मगर...

हमने बेमौसम बादलों को,

बरसते देखा है...

>>>>>रमा<<<<<

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...