Tuesday, 13 August 2013

मेरे सपने

मेरे सपने
==============

मैंने कहा था,
कि...मुझे जाना है,
आसमान पर...!!!!
बादलों की पगडंडियों पर,
चलते हुए...!!!
मुझे जाना है वहां,
जहां बिखेरे हैं ,
सतरंगी रंग,
इन्द्रधनुष नें....!!
मुझे टांग आने हैं,
अपने सपने वहाँ..!!
सजा आना है,
आसमान..
अपने सपनों से...!!!
तुमने कहा था,
कि तुम चलोगे,
साथ मेरे...!!!!
थाम मेरा हाथ,
दूर क्षितिज तक,
जहां फैली होगी,
निर्भय शांति,!!!
तो चलो..
आज ही चलते हैं,
क्योंकि आज,
मौसम ने भी कुछ,
मिजाज बदला हैं...!!!
देखो....
आज सूरज भी निकला है...!!!
दूर क्षितिज से,
हँसते हुए,
इन्द्रधनुष भी,
बुला रहा है मुझे..!!!
मैंने भी कर ली है तैयारी,
बांध ली है पोटली,
अपने सपनों की...!!!!
जो मुझे टांग आने हैं,
आसमान पर..!!!
और भर लाने है ,
उस पोटली में,
इन्द्रधनुष के,
सतरंगी रंग...!!!!
जिससे सजा लूँगी
मैं सावन अपना,
और पूरा कर लूँगी
अपना सपना..!!!
तो चलो,
चलते हैं...!!!!

>>>>>रमा<<<<<

4 comments:

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...