बिखरे सपने
=============
बिखरे है...
बहुत सी अधूरे सपने..
धरती और गगन के बीच....
हर पल...
मन में
कुछ पाने की चाहत लिये..
फिरता है मन.....
और कभी कुछ खो देने की
कशमकश में खोया..
बावरा मन....
कभी सूरज की ऊँगली थामे,
उतरती है किरणें...
धरती पर...
और कभी,
दुबक जाते हैं अंधियारे
चांदनी के आंचल में..
मन में पैदा कर देते हैं...
कई सवाल..
सुलझे अनसुलझे....
कहीं बिखरी है ..
खुशियों की किरणें...
तो कहीं छाये हैं.
गम के बादल काले.....
इन सबके बीच मैं...
उलझी सी सोचती रही...
कि शायद प्रकृति नें ही...
कण कण में भर रखे हैं...
सपने...........
>>>>>रमा<<<<<<

No comments:
Post a Comment