Wednesday, 19 October 2016

करवा चौथ
---------------------

रात जब चाँद छत पे आयेगा
हौले हौले से मुस्कुराएगा
..
इक झलक प्यार से दिखाकर वो
जाने कितनों का दिल लुभायेगा
..
हर निगाहें तलाशेगी उसको
जब वो बदली में मुँह छिपायेगा
..
सूनी सूनी सी हर निगाहों में
प्रीत का दीप झिलमिलायेगा
..
खुबसूरत निगाहों से बचकर
आज आखिर कहाँ वो जाएगा
............ रमा वर्मा............

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...