Saturday, 9 February 2013

धूप का एक टुकड़ा.



मुझे वह समय याद है—

जब धूप का एक टुकड़ा सूरज की उंगली थाम कर

अंधेरे का मेला देखता उस भीड़ में खो गया।

सोचती हूँ : सहम का और सूनेपन का एक नाता है

मैं इसकी कुछ नहीं लगती

पर इस खोए बच्चे ने मेरा हाथ थाम लिया

तुम कहीं नहीं मिलते

हाथ को छू रहा है एक नन्हा सा गर्म श्वास

न हाथ से बहलता है न हाथ को छोड़ता है

अंधेरे का कोई पार नहीं

मेले के शोर में भी ख़ामोशी का आलम है

और तुम्हारी याद इस तरह जैसे धूप का एक टुकड़ा.

No comments:

Post a Comment

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...