Tuesday, 16 April 2013

प्रेम की एक परिभाषा


ना मैं कुछ कहूँ,
ना तुम कुछ कहो,
दिल से दिल की,
हर बात सुने.........
कुछ और नहीं है ये तो,
बस प्रेम प्यार की भाषा है.....
जीवन के पथ जब तुझको,
कोई कठिन राह मिल जाये अगर,
बस याद मुझे तुम कर लेना,
मन में प्रीत जरा भरकर.......
चुनकर शूल तेरी राहों के,
कर दूंगी आसान डगर,
महसूस करोगे साथ मुझे ,
मन में कुछ ऐसी आशा है.....
ना मुख से कुछ भी बात कहो ,
ना व्यक्त करो अभिव्यक्ति को,
चाहे पास रहे या दूर रहे ,
महसूस करो अनुभूति को......
जो भाव भरे तेरे मन में,
उसे मन से ही तुम व्यक्त करो,
समझो गर इसको तो ये ही ,
प्रेम की एक परिभाषा है........ 

*****रमा*****

No comments:

Post a Comment

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...