Friday, 14 June 2013

प्रीत का धागा



प्रीत का धागा
-----------------
काश ऐसा हो जाये,
मैं सी पाऊँ !!!
उन दरारों को...
जो आ गई है.....
दरमियां,,,,
तेरे मेरे,,,,!!!!!
रिश्ते के....
सूई तो मैंने ढूँढ ली है...
तलाश है धागे की....
तुम अपनी प्रीत का,
धागा पिरो दो....!!!!
तो मैं जोड़ दूंगी...
कोई पैबंद....
दरारें तो भर जायेगी,,,,
दूरियाँ भी मिट जायेगी....
धीरे-धीरे...!!!!!
पैबंद के साथ...
जिन्दगी को...
देखने की आदत भी...
पड़ ही जायेगी..!!!!!!!


****रमा****

No comments:

Post a Comment

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...