Monday, 15 July 2013

ख़ामोशी



सुनो... !!!!!!!
तुमने कहा था एक दिन,
यूँ सपने देखना बंद करो....
तो लो.......
हमने छोड़ दिया है,
सपने देखना...
क्यूंकि हमने सीख लिया है,
हकीकत मे जीना....
तुम्हे लगता था..
कि मेरे शब्द टकराते हैं,
तुम्हारे अहं से...
तो अब...
कोई शब्द नहीं टकरायेंगे...
किसी रिश्ते से...
क्यूंकि हमने सीख लिया है,
चुप रहना...
पर उस ख़ामोशी का क्या,
जो हर पल शोर करती है,
मन के अंदर....
उसे कैसे खामोश करूँ...
वो तो साथी है मेरी,
हर पल की साथी...
और अब तो आदत हो गई है,
खामोशी के साथ रहना,
और ख़ामोशी मे जीना....!!!!!!

>>>>>रमा<<<<<<

2 comments:

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...