Tuesday, 23 July 2013

विचार



मन के सागर मे,
उमड़-घुमड़ कर,
शोर मचाते हुए...
निरर्थक शब्द...
जब मिलते हैं..
भावनाओं से.....
तो टूट जाता है,
उनके...
सब्र का बांध...
और..
वो बरस जाते है....
कोरे कागज पर,
एक अर्थ लिये हुए...
तब सृजन होता है,
एक कविता का...
और खिल उठता है,
एक कवि का मन...
अपने विचारों का..
रूप देख......

>>>रमा<<< 

No comments:

Post a Comment

करवा चौथ --------------------- रात जब चाँद छत पे आयेगा हौले हौले से मुस्कुराएगा .. इक झलक प्यार से दिखाकर वो जाने कितनों का दिल लुभायेग...