कल गली के मोड पर.
मिल गई मुझको खुशी.
पूछ बैठी देख मुझको,
कहाँ गई तेरी हँसी,
मैं भी बोली इठलाकर,
कि सुन मेरी प्यारी सखी...
तु नहीं जो पास मेरे,
तो कैसे रहेगी हँसी,,
टेढ़ी सी मुस्कान फेंक कर.
वो बोली नादान है तु,,
देख चारों और अपने,
मैं ही मैं हूँ हर कहीं...
फूल पत्तों और चमन मे,
पक्षियों के कालरव में...
खेलते बच्चों के दिल मे..
रात मे और दिन मे...
मैं ही मैं हूँ हर कहीं...
बंद आँखें करके अपनी
तु मुझे महसूस कर,
पास ही तेरे सदा हूँ,
मैं नहीं तुझसे जुदा,
मूंद कर आँखों को अपनी,
मैंने जाना कुछ नया,
खुशी समाई है मुझमे ही,
वो नहीं है मुझसे अलग.....
====रमा====

No comments:
Post a Comment