मेरा अरमान है,
तुम चलो संग मेरे,
आकाश बनकर...
मैं भी,
कहीं तो तुम्हे छू
ही लूँगी,
धरती बनकर....
दूर ही सही,
पर फिर भी,
है दिलो में,
प्यारा सा सहारा...
चलो थाम कर,
हाथ मेरा...
दूर क्षितिज तक,
जहां मिला करते हैं,
धरती गगन,
प्रीत की चादर
ओढ़कर....
सूरज की रोशनी में,
साथ नहाते,
चाँद की,
शीतलता में घुल
जाते,
मदमस्त,
हवा के झौंके के
संग,
ताल मिलाते,
नाचते, गाते,
दुनिया के शोर से
दूर,
तुम भी चलो मेरे
संग,
वहीँ.....
जहां से..
लौटना चाहूँ,
तो भी,
लौट ना सकूंगी....
विश्वास के साये
में,
नया जहां....
ढूँढ ही लूंगी !!!!!
*****रमा******

EXCELLENT
ReplyDeletethanks alok ji...
ReplyDelete