डरी सहमी...
कमरे की खिडकी से...
बाहर झांकती....
दूर तक पसरा सन्नाटा
चीखें मारता....
सुनसान सडकों पर....
राज करता नजर आ रहा है.....
मन के किसी कोने में.....
संशय लिए बैठी,
अन्धेरे को निहारती रही....
अचानक दूर......
एक रौशनी की झलक दिखाई पड़ी...
कोई सितारा हो शायद....
जो टूट कर जमीन पर आ गिरा हो...
मेरे अंदर फैले अँधेरे को दूर करने .....
मैं दौड पड़ी बाहर की और....
अब तो सितारा..
कुछ ज्यादा रोशन नजर आने लगा था...
अरे ये क्या !!!!
ये तो मुझ और ही आ रहा है....
जिज्ञासा बढती जा रही थी....
अब तो बिलकुल ...
मेरे सामने ही था...
वो सितारा...
मैंने उससे पूछा...
“कौन हो तुम”....
उसने कहा......
मैं तो सौदागर हूँ खुशियों का,,,
खुशियाँ बेचता हूँ ....
क्या तुम लोगी ?????
हाँ !!!!!!
मैंने कहा .....
पर बदले में क्या लोगे ?
उसने कहा.......
बस तुम्हारी एक हँसी...
और फिर सारी खुशियाँ तुम्हारी....
उसकी बात सुन....
यकायक ही...
मैं जोर से खिलखिला पड़ी....
और उसने सारी खुशियाँ मुझ पर लुटा दी.....
अंधेरा दूर हो चुका था,,,,,
मैं जुट गई खुशियाँ बटोरने में.....
मेरे चेहरे की हँसी बढती जा रही थी.....
पर अचानक ये क्या हो गया !!!!!!!!!
मेरी आँखे खुल गई......
ओह!!!!!
ये तो एक सपना था....
कोरा सपना.....
पर कोई अफशोश नहीं मन में....
मन शांत निश्चल है.....
क्यूंकि मेरे चेहरे पर हँसी...
अब भी बरकरार है.... ** रमा **

Ati sundar kavita Rama meri pyari behna , swapn mein bhi agar khushiyon ki anubhuti hone lage to samjho jeevan ko sahi disha prapt ho gayee , remain blessed always and thank you for your light
ReplyDeletebahot hi..achhi..kavita, bahot hi..achha subject...badhai ho..rashmi..dhanywad.....
ReplyDeleteवाह! अति सुन्दर व् सरल भाव से सपने के फरिश्ते कि खुशिओं का बयां, सच में बहुत सुंदरता से लिखती है यह कलम! ऐसा तोहफा किसी सोभाग्यवान को ही प्राप्त होता है...धन्यवाद रमा जी!..सत्साहिब!!
ReplyDeleteधन्यवाद,आप सभी का बहुत बहुत आभार.....
ReplyDeleteजब तक हंसी बरकरार है रमा जी....खुशियाँ भी बरकरार है...रहेगी......बहुत सुन्दर रचना....
ReplyDeletedhanywad B.L. Vaishnav ji...
ReplyDelete